UP Scholarship 2026: Social Welfare Department Uttar Pradesh द्वारा संचालित UP Scholarship योजना उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के पूरी कर सकते हैं और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
UP Scholarship Online Form 2026-27
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं-12वीं और दशमोत्तर पाठ्यक्रम की आवेदन तिथियां अलग-अलग है। दशमोत्तर श्रेणी में नए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित बताई गई है। जबकि इस श्रेणी के नवीनीकरण आवेदन की तारीख 15 अक्टूबर 2026 थी। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी की वर्तमान स्थिति अधिकारी वेबसाइट पर जरूर जांच और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिर तक देखिएगा।
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको UP स्कॉलरशिप 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस चेक करने का तरीका, किस प्रकार आपको अपना अप स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना है, महत्वपूर्ण तिथियां के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आप इस योजना का पूरा लाभ आसानी से उठा सके।
UP Scholarship 2026-27: मुख्य विवरण यहां देखें:
Social Welfare Department Uttar Pradesh द्वारा संचालित यह योजना राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, क्योंकि नीचे तालिका के माध्यम से अप स्कॉलरशिप 2026 की मुख्य जानकारी संक्षेप में दी गई है, जो कुछ इस प्रकार है:
| योजना का नाम | UP Scholarship Scheme 2026 |
| सत्र | 2026-27 |
| राज्य | Uttar Pradesh |
| संबंधित विभाग | समाज कल्याण एवं अन्य संबंधित विभाग |
| लाभार्थी | पात्र छात्र-छात्राएं |
| श्रेणियां | Pre-Matric, Post-Matric, Dashmottar |
| Application Process | Online |
| आवेदन शुल्क | आधिकारिक निर्देशों के अनुसार जांचें |
| Official Website | scholarship.up.gov.in |
UP Scholarship Online Form 2026-27 Latest Update
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन अलग-अलग विद्यार्थी श्रेणियों के अनुसार लिए जाते हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक श्रेणी, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट श्रेणी तथा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और आईटीआई जैसे पाठ्यक्रमों के लिए दशमोत्तर श्रेणी लागू हो सकती है।
आवेदन की अंतिम तारीख, कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि, सत्यापन और भुगतान कार्यक्रम अलग-अलग हो सकते हैं। केवल ऑनलाइन फॉर्म भर देने से छात्रवृत्ति की स्वीकृति सुनिश्चित नहीं होती। आवेदन का संस्थान और संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन किया जाता है। विद्यार्थियों को आवेदन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहना चाहिए।
UP स्कॉलरशिप 2026 क्या है?
Social Welfare Department Uttar Pradesh द्वारा संचालित UP स्कॉलरशिप योजना के तहत राज्य के SC, ST, OBC और General वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है क्योंकि यह छात्रवृत्ति दो भागों में विभाजित होती है
- Pre-Matric Scholarship (कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए)
- Post-Matric Scholarship (कक्षा 11, 12 और उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए)
इस योजना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।
UP स्कॉलरशिप के लिए पात्रता:
UP स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित योजना के नियम के अनुसार पत्र होना चाहिए क्योंकि सामान्य तौर पर निम्नलिखित शर्तें लागू हो सकती है जो कुछ इस प्रकार है.
- विद्यार्थियों को संबंधित छात्रवृत्ति श्रेणी की निवास संबंधी शर्तें पूरी करनी चाहिए।
- विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
- पिछली कक्षा या परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक विवरण सही होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
- जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जहां लागू हों, वैध होने चाहिए।
- विद्यार्थी के बैंक खाते और पहचान संबंधी विवरण सही होने चाहिए।
- आवेदन में भरी गई जानकारी संस्थान के रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए।
यूपी स्कॉलरशिप आवश्यक दस्तावेज:
यदि आपको भी UP स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म भरना है, तो सबसे पहले UP Scholarship 2026 के आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- फीस रसीद (Current Year)
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
इन सभी दस्तावेजों को सही और स्पष्ट रूप में अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
UP Scholarship 2026-27? UP Scholarship ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन कैसे करें
UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले छात्र UP Scholarship की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी दिशा-निर्देश जरूर ध्यान में रखे। साथ ही आवेदन शुरू करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और OTR (One Time Registration) कैसे करते हैं यह समझ लेना हैं आवेदन करने की प्रक्रिया छात्रों को नीचे देखने को मिल जाएगी।
स्टेप 1:- सबसे पहले आप छात्र ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in/index.aspx पर जाए।

स्टेप 2:- इतना कर देने के बाद अब आप होम पेज पर Student वाले विकल्प पर क्लिक करें और विकल्प New Registration पे क्लिक करे।

स्टेप 3: अब अपनी Category के अनुसार विकल्प चुनें, ऑनलाइन Registration के लिए आपको अलग-अलग विभागों के विकल्प दिखाई देंगे। आप अपनी Category के हिसाब से विकल्प को चुने।

UP Scholarship Apply Online 2026:
आपको मुख्य रूप से ये 3 विकल्प मिलेंगे:
- समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 (For ST,SC,General Category) (Fresh)
- पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 (For OBC Category) (Fresh)
- अल्प-संख्यक कल्याण विभाग उ0प्र0 (For Minority Category) (Fresh)
- समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 (अस्वच्छ पेशे में लगे माता पिता अभिभावक के कक्षा 9 व 10 में अध्यनरत बच्चों के लिए ) (Fresh)
ध्यान दें: उम्मीदवार Registration करते समय आप अपनी सही Category के अनुसार ही विभाग का विकल्प चुनें, ताकि आवेदन करने में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो
स्टेप 4: अपनी कक्षा और Category (वर्ग) को सही चुनने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना “OTR Number (One Time Registration Number)” दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अगर आपने OTR Registration नहीं किया है, तो सबसे पहले OTR Registration पूरा करें। OTR Registration की प्रोसेस जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5:- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जहाँ पहले आप OTR नंबर एंटर करें (अगर पहले से OTR Number है तो) और सबमिट के बटन पर क्लिक करें

स्टेप 6:- आवश्यक जानकारी दर्ज करें:- OTR Number दर्ज करके Submit पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन से जुडी जानकारी देखने को मिलेगी अब आपको पूछी गई जानकारी को सही तरिके से दर्ज होगा।

आगे इन चरणों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:
- जिला (District
- वर्ग (Category)
- हाई स्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष (Year of passing H S)
- हाई स्कूल बोर्ड का अनुक्रमांक (H S board roll number)
- शिक्षण संस्थान (Educational institution)
- धर्म (Religion
- मोबाइल नंबर
- अपनी पसंद का पासवर्ड
स्टेप 7:- यह सभी जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर दिया गया Captcha कोड को सही से डालकर “Proceed Registration” पर Click कर देना होगा।
बस यह प्रक्रिया पूरी करते ही आपका UP Scholarship Registration पूरा हो जाएगा।
Registration के दौरान दर्ज की गई जानकारी के आधार पर अब आप Scholarship Portal पर Login कर सकते हैं।
UP Scholarship Form का Status कैसे चेक करें? चेक करने की प्रक्रिया:
आवेदन सबमिट करने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप आधिकारिक UP Scholarship Portal खोलें।
- Student Login या संबंधित लॉगिन सेक्शन में जाएं।
- अपनी श्रेणी और सत्र के अनुसार लॉगिन विकल्प चुनें।
- इतना कर देने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित मांगी गई जानकारी भरें।
- लॉगिन करने के बाद Application Status या संबंधित विकल्प देखें।
- यदि कोई आपत्ति, सुधार या सत्यापन संबंधी संदेश है, तो उसे ध्यान से पढ़ें।
स्टेटस में आवेदन प्राप्त होने, संस्थान द्वारा सत्यापन, विभागीय जांच या भुगतान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दिखाई दे सकती है। हर स्टेटस का अर्थ समझने के लिए पोर्टल पर दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता दें।
UP Scholarship 2026-27 का पैसा कब आएगा? स्कॉलरशिप का पैसा कैसे चेक कर सकते हैं?
आप सभी छात्रों की राशि, छात्रवृत्ति की राशि, जारी होने की तारीख, विद्यार्थी की श्रेणी, आवेदन सत्यापन और सरकारी भुगतान कार्यक्रम पर निर्भर करती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को एक ही तारीख पर पैसा मिलना जरूरी नहीं है। आवेदन सर्विकत होने के बाद भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैंक खाते में भेजा जा सकता है आगे की जानकारी नीचे देख सकते हैं।
यदि भुगतान में देरी हो, तो सबसे पहले आवेदन का स्टेटस और बैंक विवरण जांचें। इसके बाद अपने संस्थान या संबंधित विभाग से संपर्क कर ले। बैंक खाता का संक्रिया होना और आवश्यक बैंक आधार संबंधित शर्तें पूरी होनी भी महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि भुगतान की निश्चित तारीख की पुष्टि केवल आधिकारिक कार्यक्रम से करें।
UP Scholarship 2026: Check Status
| One Time Registration (OTR) | Click Here |
| Apply Online – Registration | Click Here |
| Login – (Pre Matric) | Fresh | Renewal |
| Login – (Post Matric Intermediate) | Fresh | Renewal |
| Official Website | Click Here |
दोस्तों, इस आर्टिकल में आपको UP स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म 2026–27 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। UP Scholarship Online Form 2026-27 उत्तर प्रदेश के पात्र विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संबंधी आर्थिक सहायता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। योजना में आवेदन की प्रक्रिया विद्यार्थी की कक्षा, पाठ्यक्रम, श्रेणी और Fresh या Renewal स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है। दशमोत्तर श्रेणी के नए आवेदन की घोषित अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, इसलिए पात्र विद्यार्थी को समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी जांचनी चाहिए।
UP Scholarship Online Form 2026-27: FAQs
Q1. UP Scholarship Online Form 2026-27 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in/ है।
Q2. दशमोत्तर स्कॉलरशिप 2026-27 की अंतिम तारीख क्या है?
उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार नए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। किसी बदलाव के लिए आधिकारिक पोर्टल जांचें।
Q3. Fresh और Renewal में क्या अंतर है?
Fresh पहली बार आवेदन करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए है, जबकि Renewal पात्र पुराने आवेदकों के नवीनीकरण के लिए होता है।
Q4. क्या केवल फॉर्म भरने से स्कॉलरशिप मिल जाती है?
नहीं। आवेदन को निर्धारित संस्थान और विभागीय सत्यापन तथा स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
Q5. स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे देखें?
सबसे पहले छात्र आधिकारिक पोर्टल पर संबंधित Student Login में जाकर रजिस्ट्रेशन विवरण से आवेदन की स्थिति देख सकते है।