Bihar Board Result 2026: जो भी विद्यार्थी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं वह जाना चाहते हैं कब हमारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा हम आपको बता दे बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा सीमित की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच और कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अब बेसब्री से अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब किसी समय भी जारी किया जा सकता है।
तो आपकी जानकारी के लिए बताते हैं। कक्षा 12वीं रिजल्ट से पहले टॉपर्स का रिफिकेशन भी शुरू हो गया। इसलिए सभी उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह अपने लोगों क्रेडेंशियल को संभाल कर रखें, ताकि छात्र जल्द से जल्द अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर पाए। और नीचे आपको Bihar Board 12th Result 2026 संबंधित सभी प्रकार की डिटेल मिल जाएगी। यहां से आप बिहार बोर्ड रिजल्ट संबंधित सभी प्रकार की जानकारी बहुत ही आसानी से देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 फरवरी माह में आयोजित की थी। बता दें कि इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक संपन्न हुईं। इसके बाद मैट्रिक (10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं।
दोनों ही परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थीं। इसके अलावा, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2026 में आयोजित की गई थीं अब सभी छात्रों को परिणाम का इंतजार है, जो मार्च-अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है।
बिहार बोर्ड 2026 परिणाम: विषयों में असफल होने पर क्या करें?
यदि कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा 2026 में एक या दो विषयों में असफल हो जाता है, तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ऐसे छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करती है।
छात्र अधिकतम दो विषयों में कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ये परीक्षाएं मुख्य परिणाम घोषित होने के बाद, आमतौर पर मई 2026 में आयोजित की जाती हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा पास करने पर छात्रों को उत्तीर्ण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। ध्यान रहे, यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी।

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? Bihar Board Result 2026 Kab Aayega
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की थीं अब छात्रों को परिणाम का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह (21 से 25 मार्च के बीच) जारी होने की संभावना है वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम इसके कुछ दिनों बाद, संभवतः 27 से 31 मार्च 2026 के बीच घोषित किया जा सकता है।
Bihar Board 10th Result 2026 पास होने के लिए कितने अंक जरूरी है।
आपको बता दे, बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। तभी विद्यार्थी पास माने जाएंगे।
BSEB Result 2026: रिजल्ट आने के बाद क्या करें?
बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सबसे पहले छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें । रिजल्ट की हार्ड कॉपी प्रिंट करके रखें। यदि रिजल्ट से असंतुष्ट हों तो स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असफल छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जो आमतौर पर मई-जून में आयोजित की जाती है। उत्तीर्ण छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन शुरू कर सकते हैं ।
Bihar Board Result 2026 ऐसे डाउनलोड करें डाउनलोड या चेक करने की प्रक्रिया।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टाफ को फॉलो करें, जो कुछ इस प्रकार है:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Bihar Board 10th/12th Result 2026” Link पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करें
- आगे सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम को ध्यान से जांचें। फिर “Download” or “Print” button पर क्लिक करके इसकी पीडीएफ या प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।
- मार्कशीट में अंक और व्यक्तिगत विवरण अवश्य सत्यापित कर लें।
BSEB 10th and 12th Result: पिछले साल इस दिन जारी हुआ था परिणाम
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख को लेकर पिछले साल के रिकॉर्ड महत्वपूर्ण हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साल 2025 में 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च को और 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया था। इस पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2026 की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थीं ।
BSEB Board Result 2026: पिछले छह सालों में इन डेट्स पर जारी हुए रिजल्ट
- 2025 – 25 मार्च
- 2024 – 23 मार्च
- 2023 – 21 मार्च
- 2022 – 16 मार्च
- 2021 – 26 मार्च
- 2020 – 24 मार्च
BSEB 10th 12th Result 2026: एसएमएस के माध्यम से भी देख सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट 2026 प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से मैसेज बॉक्स में जाकर Bihar10(स्पेस)रोल नंबर या Bihar12(स्पेस)रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही पलों में उनके Registered Mobile Number पर परिणाम SMS के जरिए भेज दिया जाएगा। यह सेवा उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
Bihar Board 10th and 12th Result 2026 इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा परिणाम biharboardonline.com और seniorsecondary.biharboardonline.com पर भी उपलब्ध होगा । इन वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे ।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा और पासिंग मार्क्स क्या हैं?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 2026 31 मार्च 2026 को जारी हो सकता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है । सामान्य श्रेणी के लिए कुल अंकों का 33% और आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक आवश्यक हैं । रिजल्ट रोल नंबर से चेक कर सकते हैं।
Bihar Board Result 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?
उत्तर: बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच जारी होने की संभावना है। 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता ह।
प्रश्न 2: बिहार बोर्ड का परिणाम कहां और कैसे चेक करें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा bsebresult.com और पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन results.biharboardonline.com नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं । एसएमएस से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।
प्रश्न 3: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
उत्तर: प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। सामान्य वर्ग के लिए कुल 33% और आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक आवश्यक हैं ।
प्रश्न 4: यदि एक या दो विषय में फेल हो जाएं तो क्या होगा?
उत्तर: ऐसे छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है, जो मई-जून 2026 में होगी । दो से अधिक विषयों में फेल होने पर संपूर्ण परीक्षा दोबारा देनी होगी ।
प्रश्न 5: पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे आवेदन करें?
उत्तर: रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन स्क्रूटनी एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे ।